कोरोना: क्या ये 'कम्युनिटी ट्रांसमिशन' के संकेत हो सकते है भारत मे ?
Hindi News 24 भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) भारत में कोरोना संक्रमण की व्यापकता का पता लगाने के लिए लगातार टेस्टिंग कर रहा है...
Hindi News 24
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) भारत में कोरोना संक्रमण की व्यापकता का पता लगाने के लिए लगातार टेस्टिंग कर रहा है ।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) भारत में कोरोना संक्रमण की व्यापकता का पता लगाने के लिए लगातार टेस्टिंग कर रहा है ।
इस टेस्टिंग का उद्देश्य समय रहते भारत में कोरोना संक्रमण के स्टेज का पता लगाना है। ICMR ने गुरुवार को एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के लिए 5911 सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (SARI) मरीज़ों की जाँच कोरोना संक्रमण के लिए की गई। 104 मरीज़ो में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाया गया है ।
अब तक इस जाँच में कुल 1.8 फ़ीसदी मामलों में संक्रमण मिला है। इनमें ज्यादातर सांस संबंधी बीमारी के मरीज थे।पॉज़िटिव 104 मरीज़ों में से 40 मरीज़ ना ही कोरोना संक्रमण वालों के कांटेक्ट में आये और ना ही विदेश से आए थे।
21 राज्यों के 52 ज़िलों में की गई जाँच में जिन लोगों के सैम्पल टेस्ट किए गए उनमें से ज़्यादातर 50 से अधिक उम्र के पुरुष थे और SARI मरीज़ थे। कोरोना वायरस के लक्षण SARI के मरीज़ से मिलते जुलते हैं। इसलिए सरकार जाँच में SARI के मरीज़ों को ही इस दायरे में रख रही है।
ICMR कि रिपोर्ट मे ना तो कम्युनिटी ट्रांसमिशन का ज़िक्र किया है,और ना ही स्टेज 3 का ज़िक्र किया है। ICMR का कहना है कि हॉटस्पॉट एरिया में अब टेस्टिंग को और बढ़ाने की ज़रूरत है।

