कोरोना वायरस (Corona virus) पहले मामले से लेकर अब तक की जानकारी और all world Corona update
कोरोना वायरस ( Corona virus ) पहले मामले से लेकर अब तक की जानकारी और all world Corona update Update 04:16PM 24/03/2020 Gra...
कोरोना वायरस (Corona virus) पहले मामले से लेकर अब तक की जानकारी और all world Corona update
Update 04:16PM 24/03/2020
Graph Credit-https://www.worldometers.info
एक नए स्ट्रेन कोरोना वायरस(Corona virus) का जब पहला मामला अमरीका में आया तो काफी समय तक संक्रमण मिलने के अन्य मामले बहुत कम थे मगर डेढ़ महीने बाद ऐसे मामले सामने आने का एक तेज प्रवाह बन गया। 1 मार्च से 13 मार्च के बीच संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई। एक साथ उछाल दिखाने वाले इस ग्राफ घातीय वक्र ( एक्सपोनेंशियल कर्व ) कहा जाता है ।
यह तब बनता है जब मामले हर तीसरे दिन दोगुना हो रहे हों । अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मई तक अमरीका में संक्रमण के मामलो की संख्या 10 करोड़ को पार कर सकती है । यह सिर्फ गणित का अनुमान है यह कोई भविष्यवाणी नहीं है।
Corona virus की गति पर अंकुश लगाया जा सकता है
Corona virus संक्रमण के मामले बढ़ने की गति पर अंकुश लगाया जा सकता है । स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना कि इसका एक ही तरीका है लोगों को ' मेलजोल कम करना ' ( सोशल डिस्टैंसिंग ) होगा । वे सार्वजनिक जगहों पर जाने से परहेज करें और घर से कम बाहर निकलें । इसके अलावा इस वायरस कोविड - 19 को फैलने से रोकने का कोई और तरीका नहीं है । अगर रोका नहीं गया तो यह महीनों तक घातीय वक्र ग्राफ बनाती जाएगी यानी हर तीन दिन पर मामले दोगुने होते जाएंगे ।
हम एक नकली बीमारी मान लेते हैं जो कोविड - 19(Corona virus) से भी तेज गति से फैलती है । जब कोई स्वस्थ्य व्यक्ति किसी बीमार व्यक्ति के संपर्क में आता है तो स्वस्थ्य व्यक्ति भी बीमार हो जाता है । अगर पांच लोगों की आबादी है तो यह उनमें फैलने में ज्यादा वक्त नहीं लेगी । वास्तविक जीवन में लोग ठीक भी होते हैं । ठीक हुआ व्यक्ति किसी दूसरे को बीमार नहीं करता मगर वह फिर किसी बीमार व्यक्ति के संपर्क में आएगा तो फिर से बीमार हो जाएगा ।
(Corona virus)
मान लें कि एक 200 लोगों की आबादी का शहर है । हर किसी को हर जगह जाने और किसी भी कोण तक मुड़ने की छूट है । वहां हमें एक बीमार व्यक्ति मिलता है । ऐसे में वह जिनसे मिलेगा और उससे मिलने वाले आगे जिनसे मिलेंगे , बीमारी तेजी से फैलेगी और ग्राफ तब तेजी से ऊपर उठेगा । बाद में लोग जब ठीक होने लगेंगे तो यह नीचे आएगा । व्हिटियर और अलास्का जैसे कम आबादी वाले कस्बों में तो बीमारी तेजी से पूरी आबादी में फैल जाएगी मगर अमरीका जैसे देश में जहां आबादी 33 करोड़ है यह ग्राफ धीमी गति से शरू होगा और इसके घातीय वक्र बनने में वक्त लगेगा ।
(Corona virus) की चाल को समझें
अब हम कोविड - 19(Corona virus)के प्रसार की गति पर आते हैं । हम चाहेंगे कि देश के बड़े हिस्से में यह न फैले । इसके प्रसार को कम करने के लिए कुछ इलाकों बल पूर्वक क्वारेंटाइन करना होगा , जैसे कि चीन ने हबेई प्रांत को किया । हालांकि विशेषज्ञ यह मानते हैं कि बीमार जनसंख्या को अन्य स्वस्थ जनसंख्या से एकदम अलग कर देना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है । कुछ हद तक संपर्क चलता रहेगा ।
ये हैं बाधाएं (Corona virus)
बाल्टीमोर सिटी के पूर्व हेल्थ कमिश्नर लीना वेन ने के हवाले से वाशिंगटन पोस्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इलाकों को जबरन क्वारेंटाइन करने में बहुत - सी बाधाएं हैं । बहुत से लोग रोजगार के लिए रोज एक शहर से दूसरे शहर में आते - जाते हैं । हर सड़क को कैसे ब्लॉक किया जा सकता है । अगर ऐसा करेंगे तो लोगों तक खाने - पीने की चीजें पहुंचना बंद हो जाएंगी । जोर्जटाऊन यूनिवर्सिटी के प्रोफैसर लोरेंस ओ गोस्टिन के अनुसार सच तो यह है कि इस तरह के लॉकडाऊन बहुत ही मुश्किल हैं और इनका कोई असर भी नहीं होता ।
नतीजे मिलेंगे (Corona virus)
अगर एक - तिहाई आबादी भी खुद को क्वारेंटाइन कर लेती है और बाकी एक - चौथाई आबादी घूमती - फिरती है तो सिर्फ यह एक चौथाई आबादी में ही आपस में संक्रमण फैलने का खतरा होगा और बाकी एक - तिहाई सुरक्षित रहेगी । इसे वाऊंसिंग वाल्स के उदाहरण से भी समझा जा सकता है । सार्वजनिक स्थानों को बंद करें सार्वजनिक स्थलों को पहले बंद करना चाहिए । इटली ने सभी रेस्तरांओं को बंद किया । चीन ने हर चीज बंद कर दी ।


